फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पक्का आढ़ती संघ प्रधान की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी29: शिकायत लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे आढ़ती संघ के पदाधिकारीगण। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों की नई अनाज मंडी में आढ़तियों, मुनीमों व ड्राइवरों के साथ गाली-गलोच व मारपीट करने के मामले में शहर थाना सफीदों पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पक्का आढ़ती संघ के प्रधान सुभाष चंद जैन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सफीदों मंडी के धान खरीदार आढ़ती ट्रक यूनियन सफीदों द्वारा पूरी संख्या में ट्रक उपलब्ध ना करवाने की स्थिति में जीरी का उठान करवाने के लिए उन्हें मजबूरन बाहर से गाड़ियां मंगवाई जाती है। इन बाहर की गाड़ियों को रोकने के लिए ट्रक यूनियन के लोग आढ़तियों, मुनीमों व ड्राइवरों के कर्मचारियों के साथ गाली गलोच व मारपीट करते हैं। इसी कड़ी में देर रात कुछ 15-20 नामालूम व्यक्ति लाठी व डंडों से लैस होकर मंडी की दुकान नंबर 119 पर्व ट्रेडर्स पर आए और मालिक प्रमोद कुमार, मुनीम साहिल व ड्राईवर बलदेव के साथ गाली-गलोच करने लगे और ड्राईवर बलदेव के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। शिकायत में सुभाष जैन ने कहा कि इस घटना के बाद मंडी के आढ़तियों व खरीदारों में काफी रोष व भय फैला हुआ है। धान के खरीदार नई अनाज मंडी में खरीद फरोख्त करने में असमर्थ है। मंडी के आढ़तियों से सफीदों ट्रक यूनियन द्वारा उठान का कोई ठेका आदि भी नहीं लिया गया है और यह यूनियन अवैध रूप से चल रही है। शिकायत के आधार पर सफीदों थाना पुलिस ने सुभाष चंद जैन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
क्या था मामला

नई अनाज मंडी में प्राइवेट गाड़ी के ड्राइवर को पीटने का मामला सामने आने के बाद मंडी के आढ़तियों ने मार्किट कमेटी कार्यालय पहुंचकर रोष प्रकट किया था। मंडी के आढ़ती पक्का आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी सुभाष जैन व दीपक मित्तल तथा कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान कृष्णगोपाल मित्तल के नेतृत्व में मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर गद्दे डालकर धरने पर बैठ गए थे। आढ़तियों का कहना था कि मंडी में भयावह माहौल में वे काम करने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। इस मामले के बाद मंडी में कई घंटों तक भारी गहमागहमी रही। एसडीएम मनीष कुमार फोगाट व सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और आढ़तियों से बात की। आढ़तियों ने लिखित शिकायत दी। जिस पर एसडीएम ने सिटी थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें