संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्लाट की सौदेबाजी कर लगभग 5.88 लाख रुपये हड़पने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पेगां गांव निवासी सत्यनारायण ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में उसने प्रॉपटी डीलर बेद के माध्यम से एक प्लाट खरीदा था, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर नरेश भी शामिल था। प्लाट का मालिक मदन बताया गया। अक्टूबर 2012 में 5.88 लाख रुपये देकर फूल पेमेंट एग्रीमेट कर लिया गया। रजिस्ट्री खुलने के साथ रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। अब उसने रजिस्ट्री के लिए बोला तो आरोपियों ने आनाकानी शुरू कर दी। जांच करने पर पता चला कि प्लाट वेद प्रकाश की पत्नी सूरजमुखी के नाम था, जिसकी पहले मौत हो चुकी है। जब उसने दबाव डाला तो आरोपियों ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। रजिस्ट्री करवाने तथा राशि देने से मना कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सत्यनारायण की शिकायत पर बेद प्रकाश, मदन, नरेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।