फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोबाइल फोन पर झांसा देकर हड़पे 14 लाख रुपये

Fri, 09 Jun 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पेगां गांव निवासी एक व्यक्ति को विदेश से फोन करने वाले एक व्यक्ति ने झांसा देकर 14 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पेगां गांव निवासी राजेश ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जून को उसके व्हाट्सएप पर विदेश से एक कॉल आई। काल करने वाले ने कहा कि वह मोहन बोल रहा है। उसने सोचा कि उसके मामा का लड़का मोहन भी पुर्तगाल गया हुआ है। वही बोल रहा है। इस पर उस अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह आपके खाते में 12 लाख 60 हजार रुपये डाल रहा है। यह राशि एजेंट के खाते में भेजनी है। कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर 12 लाख 60 हजार रुपये की रिसिप्ट मिली। उसके कुछ ही समय बाद एक कॉल आई, जिसमें उसने कहा कि वह एचडीएफसी बैंक मुंबई से बोल रहा है। आपके खाते में 12 लाख 60 हजार रुपये विदेश से आए हैं और उसके बाद उसने कहा कि उन्होंने सत्यापन के लिए फोन किया है। फिर उसके पास एक नंबर से कॉल आया और उसने बैंक खाता नंबर भेज दिया जो कि एसबीआई ब्रांच कोलकाता का था। फिर उन्होंने एसबीआई खाता में चार लाख रुपये का आरटीजीएस करवा दिया। कुछ ही देर बाद फिर कॉल आई और कहा कि उसके एजेंट का कोई रिश्तेदार अस्पताल में दाखिल है। इसलिए पांच लाख रुपये और भेजने हैं। फिर उसने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कुल 14 लाख रुपये भिजवा दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें