फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टोकन पकड़ो, लाइन छोड़ो...आराम से मिलेगा इलाज

विज्ञापन
04जेएनडी02: नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के कमरे के बाहर टोकन मशीन लगाते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को ओपीडी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने वीरवार सुबह 11 बजे ओपीडी में टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है। मरीज अब ओपीडी के बाहर लगी कुर्सियों पर आराम से बैठकर अपने नंबर की प्रतीक्षा कर सकेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में लंबे समय से मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सुबह-सुबह पंजीकरण और ओपीडी पर भारी भीड़ लग जाती थी। धक्का-मुक्की और कतार में आगे निकलने की होड़ के कारण मरीजों और परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब टोकन सिस्टम शुरू होने से राहत मिलेगी।
नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि रोजाना अस्पताल में 1500 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इसके चलते भीड़ होना स्वाभाविक है लेकिन नई व्यवस्था के साथ यह भीड़ सुव्यवस्थित तरीके से सेवाएं प्राप्त करेगी और समय की बचत भी होगी। टोकन सिस्टम से चिकित्सकों व स्टाफ पर भी अनावश्यक दबाव कम होगा जिससे मरीजों को अधिक सुचारू रूप से चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें