फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महिला महाविद्यालय ने सफीदों की टीम को 15-1 से हराया

विज्ञापन
05जेएनडी07: सीआरएसयू में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों के साथ कुलपति व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के खेल परिसर में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. रामपाल सैनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजकीय महिला महाविद्यालय जींद और राजकीय महिला महाविद्यालय सफीदों के बीच खेला गया। इसमें जींद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-1 से एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की टीम ने एसडी कॉलेज उचाना को पराजित किया। वहीं, तीसरे मुकाबले में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) और एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, जिसमें नरवाना की टीम विजयी रही। इसके बाद हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद और राजकीय महिला महाविद्यालय जींद के बीच क्वालिफाई मुकाबला खेला गया। राजकीय महिला महाविद्यालय ने जीत दर्ज की।
मौके पर कुलगुरु प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं बल्कि इनके जरिये व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है।
खेल जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करते हैं और व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय जींद एवं सफीदों, गवर्नमेंट कॉलेज, एसडी कॉलेज नरवाना एवं उचाना, विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) तथा हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजन सचिव एवं खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल, प्रो. कुलदीप नारा, मनीराम, लितेश कुमार, संतोष कुमारी, मोनिका कुमारी, अनिल छात्र, डॉ. राजेश बूरा, मनीषा, डॉ. अतुल सहारन और डॉ. नेहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें