नरवाना। नई अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का धरना वीरवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने की।
मा. सतबीर ने कहा कि एक समय सांसद ने कहा था कि जब सड़कें सुनसान हो जाती हैं तो संसद बेलगाम हो जाती है जो आज सही साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से समय-समय पर ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जो किसान के हित में नहीं हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इन नीतियों का विरोध करें।
प्रीपेड मीटर, कृषि बिजली वितरण निगम, सीड बिल, बिजली बिल 2025 और भारत-अमेरिका ट्रेड डील जैसे मुद्दों को वापस लेने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि इन फैसलों से आने वाले समय में किसानों को गंभीर नुकसान हो सकता है इसलिए संगठित होकर संघर्ष करना जरूरी है।
इस अवसर पर मा. बलजीत सिंह, रामधारी सिंह ढाकल, सुरजन, मांगेराम, सतबीर खरल, शीशपाल गुलाडी, रत्न सिंह, निहाल सिंह, जसवंत सिंह, बदन सिंह, फतेह सिंह, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, साधु राम, दिनेश कर्मगढ़, हरिकेश, हवा सिंह, बलदेव सिंह और राजेश मौजूद रहे।