28जेएनडी22-लघु सचिवालय में चल रहे धरने पर किसानों को संबोधित करते नेता। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय में चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 950वें दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।
सरकार ने जब आंदोलन बॉर्डर से समाप्त हुआ था तो कुछ समझौते किसानों के साथ किए थे, जिसमे पराली को लेकर भी एक समझौता किया गया था। वर्तमान सरकार ने अब पहले कदम से ही पराली प्रबंधन को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जोकि सरासर किसान विरोधी है। सरकार एक ही अपराध की तीन-तीन सजा दे रही है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि अपराध एक और सजा तीन दी जाए।
इसके अलावा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर उसे किसान को रेड लाइन भी दी जा रही है, जिससे दो साल तक उसे किसान की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जाएगी। यह किसानों के साथ वादा खिलाफी है। उन्होंने फैसला लिया है कि आने वाले दिनों में वादाखिलाफी को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ी लामबंदी करेगा। इस दौरान रामधारी ढाकल, भीम सिंह, फतेह सिंह खरल, बालकिशन, डॉ. बलवंत चोपड़ा, अलबेला सिंह फरैण, अजमेर सिंह फुलिया खुर्द, रतन सिंह चोपड़ा मौजूद रहे। संवाद