फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के हालातों से सबक ले सरकार : मलिक

Mon, 06 Mar 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। प्रदेश में वर्तमान हालात से प्रदेश की आंतरिक स्थिति सुरक्षित नहीं है, जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना अंग्रेजों की नीति को दर्शाता है। इस तरह के बर्ताव से सरकार अपना विश्वास जनता से पूरी तरह खो चुकी है।
विज्ञापन

यह बात प्रदेश के पूर्व डीजीपी डाॅ. महेंद्र सिंह मलिक ने जुलाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। मलिक ने कहा कि सरकार को पंजाब के हालातों से सबक लेना चाहिए। सरकार को सरपंचो के साथ प्रदर्शन और धरना दे रहे कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर जनता के हितों की ओर ध्यान देना चहिए। लोगों ने बड़ी आशाओं के साथ प्रदेश और देश में भाजपा सरकार बनाई थी, लेकिन आज के हालातों से व्यापारी, कर्मचारी और खुद जनप्रतिनिधि भी संतुष्ट नहीं है। मौजूदा सरकार का दस साल का कार्यकाल जनता के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा करने वाला रहा है। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर रामसिंह मलिक, पूर्व डीएसपी रणधीर मलिक, इंस्पेक्टर रणधीर सिंह श्योरान, सुदर्शन अरोड़ा, रमेश जिंदल, आनंद सिंह लाठर, एडवोकेट सुरेंद्र खटकड़, राजा नंबरदार, रोहतास सिंह, जयनारायण रोहिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें