उचाना। उचाना पक्का मोर्चा धरनास्थल पर ओलावृष्टि, आंधी, बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजा की मांग को लेकर संयोजक आजाद पालवां की अध्यक्षता में मीटिंग हुई।
आजाद पालवां ने कहा कि सरकार किसानों को पोर्टल के चक्कर में न डाले। स्पेशल गिरदावरी के आदेश देने के साथ-साथ जो पांच एकड़ तक की सीमा पोर्टल पर तय की गई है उसको हटाने का काम करें। आठ मार्च को किसान धरने पर पहुंच कर आगामी रणनीति को तय करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करें। किसानों को पोर्टल के भरोसे सरकार न छोड़े। पोर्टल नहीं चलने से, सर्वर डाउन होने से किसानों को पंजीकरण, पोर्टल के चक्कर में उलझा कर सरकार लीपापोती फसलों के मुआवजा को लेकर करना चाहती है। इस अवसर पर जोधाराम सेढ़ा माजरा, वेद छापड़ा, फकीर चंद शर्मा, मियां सिह दरोली, बीरा करसिंधु, अमरजीत खटकड़, पाल बड़ौदा, जंगीर पालवां, टेका मौजूद थे।