पत्रकारों से बातचीत करते बिट्टू कंडेला।
- फोटो : Jind
केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लेकर सराहनीय कदम उठाया है। अब फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देकर किसानों को धरने से उठाए। इससे किसानों की भाजपा के प्रति नाराजगी दूर होगी। यह बात युवा मंडल कंडेला के प्रधान एवं युवा विकास समिति के संयोजक बिट्टू कंडेला ने कही।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान करीब 700 किसानों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया है। इन किसानों के परिजनों को सरकार को मुआवजा देना चाहिए। सरकार से मांग है कि सिंधु बार्डर, टिकरी बॉर्डर व गाजीपुर बार्डर पर शहीद हुए किसानों की प्रतिमाएं लगाकर शहीद स्मारक बनाएं ताकि उनके परिवारजनों को शहीदों पर गर्व महसूस हो सके। इसके अलाव सरकार को इस आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों को भी वापस लेना चाहिए। इस मौके पर रामफल रेढू, शमशेर रेढू, रमेश श्योकंद और राजेश कंडेला भी मौजूद रहे।