नगराधीश को ज्ञापन सौंपती कविता दलाल व अन्य खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Jind
जुलाना। अंतरराष्ट्रीय डब्ल्यूडब्ल्यूएफ महिला रेसलर कविता दलाल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने भर्तियों में खेल कोटा बहाल करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने खिलाड़ियों को नौकरी मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने सहित कई मांग उठाई और सीएम के नाम ज्ञापन नगराधीश को दिया।
भारत की प्रथम महिला अंतर्राष्ट्रीय रेसलर कविता दलाल ने सभी विभागों में खिलाड़ियों की भर्ती करने व खेल कोटा बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेल कोटा 6 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने पर निंदा की। कविता दलाल ने कहा कि खेलों का गढ़ कहे जाने वाले हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और खेल जगत में भारत को एक विशिष्ट सम्मान एवं पहचान दिलाते हैं। 24 अक्तूबर को हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी में तीन प्रतिशत कोटे का जो निर्णय लिया है यह न तो खेलों को बढ़ावा देने वाला है और न ही खिलाड़ियों के हक में है। इस निर्णय से खिलाड़ियों का मनोबल टूटा है। दलाल ने कहा कि जब तक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी न मिले जब तक उनको बेरोजगारी भत्ता सरकार को देना चाहिए। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन नगराधीश को दिया। बैठक में पूनम दलाल, संजय, कुलदीप मौजूद रहे।