सफीदों। घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी सफीदों की आदर्श कालोनी निवासी अनिल को पुलिस ने कालोनी से ही शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
सफीदों के वार्ड 17 निवासी अंग्रेज सिंह ने चार सितंबर को थाने में शिकायत दी थी कि वह 3 सितंबर की रात को अपने परिवार समेत मकान में सो रहा था कि किसी अज्ञात द्वारा अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व 60 हजार रुपये की राशि चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना शहर सफीदों प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपी अनिल निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों को काबू किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी से दो हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी अनिल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद