फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार प्रति एकड़ किसानों को मुआवजा दे सरकार : सुनैना चौटाला

विज्ञापन
रोहतक के महम हलके के गांव में जनसभा को संबो​धित करतीं इनेलो प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला। संवाद
विज्ञापन
महम (रोहतक)। इनेलो प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जलभराव से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तो बेहद कम है। सुनैना चौटाला शुक्रवार को महम के जलभराव से प्रभावित गांवों का दौरा कर रही थीं। साथ ही, 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली देवीलाल जयंती का ग्रामीणों को न्योता भी दिया।
विज्ञापन

गांव मातो भैणी, सैमाण, निंदाना, अजायब, भराण, मदीना, मोखरा, बहु अकबरपुर व गद्दीखेड़ी गांव में सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश के निर्माण में चौधरी देवीलाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनके बाद किसी भी पार्टी ने विकास कार्य नहीं कराए हैं।
चौधरी देवीलाल के पदचिह्नों पर चलकर पार्टी प्रमुख अभय चौटाला काम कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नफे सिंह लाहली, हलका अध्यक्ष वेद प्रकाश भराण, युवा हलका अध्यक्ष संदीप नेहरा निंदाना, महिला जिला अध्यक्ष शीला खरैंटी, जितेंद्र दांगी, पवन सिवाच, जस्सा राठी, अमरजीत दांगी व एडवोकेट विपिन बल्हारा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें