फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को पूरा करे सरकार : आजाद

Sun, 14 Jul 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी08: पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए पेंशनर्ज। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
जींद। पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आजाद पालवां की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह बांगड़ ने किया। बैठक में सबसे पहले देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

आजाद पालवां ने कहा कि पुरानी सरकार ने पुलिस कर्मियों व पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया। अब नई सरकार से उम्मीद है कि इन मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि पुरानी पेंशन लागू की जाए, सरकार की कैशलेस मेडिकल सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, पेंशनरों की उम्र 65, 70, 75 होने पर 10, 15, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जाए, केंद्र व राज्य सरकार कर्मियों व पेंशनरों का रोका गया डेढ़ साल का महंगाई भत्ते का एरियर सर्वोच्च न्यायालय के दिए गए फैसले के अनुसार दिया जाए, पुलिस विभाग में स्थायी भर्ती की जाए, पुलिस कर्मियों को भी पंजाब पुलिस के बराबर वेतनमान दिया जाए। बैठक में धर्मबीर राठी, रामचंद्र, राजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, रामकेश, राजबीर मलिक, राममेहर सिंह, आजाद सिंह, ईश्वर सिंह, गुरदयाल सिंह मौजूद थे।

13जेएनडी08: पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए पेंशनर्ज। स्रोत एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें