फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय स्कूलों को साफ-सफाई और टीएलएम प्रयोग के लिए मिलेगी ग्रांट

Sun, 08 Jun 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी06-खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद
विज्ञापन
जींद। समग्र शिक्षा के तहत भारत सरकार द्वारा राजकीय स्कूलों के लिए स्कूल अनुदान (स्कूल ग्रांट) मिलेगी, जिसमें स्कूलों की साफ-सफाई, शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) और अन्य कार्यों के लिए उपयोग होगी। यह राशि स्कूलों में छात्र संख्या के अनुसार अलग-अलग जारी की जाएगी। इसके लिए हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद ने राजकीय स्कूलों के मुखिया के नाम पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

यह राशि पानी, बिजली, इंटरनेट के बिलों के भुगतान, स्कूल प्रांगण और भवन का रख-रखाव व मरम्मत, पौधरोपण, स्कूल में मुख्य वार्षिक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों व वार्षिक खेलों का आयोजन, स्कूल प्रबंधन कमेटी बैठक को लेकर खर्च की जाएगी।
परिषद का प्रयास है कि राजकीय स्कूलों में पीने का पानी, शौचालय की साफ-सफाई, शौचालयों में पानी की व्यवस्था को ठीक रखा जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि वर्षभर शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था ठीक व क्रियाशील रहे।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट का उपयोग अगस्त मास तक 80 प्रतिशत और नवंबर मास तक पूरी ग्रांट खर्च कर लें। यदि स्कूल को आवश्यकता है तो संपूर्ण स्कूल ग्रांट किसी भी माह (नवंबर) से पहले कर सकते हैं।
स्कूल प्रबंधन समिति को इस बात की ओर विशेष ध्यान देना होगा कि शौचालयों की साफ-सफाई रख-रखाव और सुरक्षित पेयजल सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। इस जगह पर थोड़ी मरम्मत का कार्य किया जाना है, वहां कार्य करवाने से पहले और बाद में हुए परिवर्तन के फोटो रिकॉर्ड में अवश्य रखें। यदि मरम्मत के कार्य में कनिष्ठ अभियंता (जेई) की सलाह की आवश्यकता है तो सलाह अवश्य ली जाए।

प्राथमिक स्कूलों के लिए ग्रांट का उपयोग
छात्र संख्या-स्वच्छता कार्य योजना -टीएलम प्रयोग के लिए-अन्य कार्यों में-कुल ग्रांट
1 से 30-1000-2000-7000-10000
31 से 100-2500-5000-17500-25000
101 से 250-5000-10000-35000-50000
251 से 1000-7500-15000-52500-75000
1000 से अधिक-10000-20000-70000-100000

मिडिल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए ग्रांट का उपयोग
1 से 30-1000-1000-8000-10000
31 से 100-2500-2500-20000-25000
101 से 250-5000-5000-40000-50000
251 से 1000-7500-7500-60000-75000
1000 से अधिक-10000-10000-80000-100000


राजकीय स्कूलों के लिए हर वर्ष हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत साफ-सफाई, टीएलएम सहित अन्य कार्यों के लिए ग्रांट जारी की जाती है। यह राशि समग्र शिक्षा अभियान की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास भेजी जाती है। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से यह ग्रांट स्कूलों को भेज दी जाती है, जिससे स्कूल में वार्षिक रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे ही राशि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास आएगी तो वह स्कूलों को वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राजपाल देशवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें