फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए सरकार ने लांच किया पोर्टल

Mon, 12 Jun 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करने के लिए सरकार ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए पोर्टल लांच किया है। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि कोई भी शहरवासी इस पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी डाटा को अपडेट या सत्यापित कर सकरा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के कारण अक्सर आमजन को नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब सरकार द्वारा जनहित में प्रॉपर्टी आईडी संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं प्रॉपर्टी मालिक को ही अपनी प्रॉपर्टी डाटा सत्यापन व अपडेट का ऑप्शन देकर राहत प्रदान की है। पोर्टल पर जाने के लिए नागरिकों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। उन्होंने बताया कि शहरी निकाय विभाग की ओर से नई प्लानिंग के तहत क्यूआर कोड जारी किया गया है। यह विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। संबंधित व्यक्ति खुद कहीं से भी प्रॉपर्टी आईडी में बदलाव की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नागरिकों को क्यूआर कोड से खुलने वाले पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी संबंधी व अन्य जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि क्यू आर कोड स्कैन करने पर शहरवासी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी का डेटा देख भी सकेंगे। विभाग द्वारा अपने स्तर पर प्रॉपर्टी का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया कि वे पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी में अगर त्रुटि है तो उसे ठीक कर सकते हैं। यह सुविधा 30 जून तक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें