फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय कन्या कॉलेज पिल्लूखेड़ा को मिला रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट

Mon, 12 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय कन्या कॉलेज पिल्लूखेड़ा को उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन के लिए सत्र 2021-22 का डाटा सही समय पर भरने के लिए रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि हरियाणा राज्य के सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों में से केवल 10 प्रतिशत संस्थानों को ही इस रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सभी स्टाफ के सहयोग से ही संभव हुआ है। आगे भी कॉलेज इसी प्रकार से कार्य करता रहेगा। कॉलेज के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से उच्चतर शिक्षा को लेकर जारी अखिल भारतीय सर्वेक्षण-2021-22 की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इस कार्य को पूर्ण करवाने में डॉ. देवेंद्र और संदीप शर्मा ने नोडल अधिकारी का पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें