26जेएनडी31: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री अनूप धानक।
जींद। नरवाना रोड स्थित संत कबीर धर्मशाला में रविवार को धानक सम्मान महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक रहे, जबकि विशिष्ठि अतिथि के तौर पर जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, नेतराम, प्रधान जोगीराम खुंडिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र इंदौरा ने की। श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास किया।
राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने एससी ए बी करने का काम किया है। बहुत से नौजवान अपने समाज से डाॅक्टर बनकर आ रहें हैं। समाज के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। वर्ष 2014 में अजय चौटाला ने उकलाना विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बनाया। 18 हजार से ज्यादा मतों से जीतकर वह विधानसभा में गए। उनकी इस जीत में समाज का अहम योगदान रहा। सरकार के नेतृत्व में पूरे हरियाणा की संस्थाओं में ग्रांट देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने समाज को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमें समाज से ठगी करने वालों से सावधान रहना है। जो भी समाज को आगे ले जाने का काम करें, हमें उसका साथ देना है। समाज में जागरूकता लाने का काम करें। जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद में पीजीआई का सपना उनके पिता का था, जो पूरा हो रहा है। इसके साथ ही 380 करोड़ के प्रोजेक्ट भाखड़ा का पानी का शिलान्यास भी चार दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। जींद की गिनती अब पिछड़ों में नहीं होती है। आज जींद में विकास का पहिया तीव्र गति से घूम रहा है।
26जेएनडी31: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री अनूप धानक।