फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान से गल्ले का ताला तोड़कर 2.23 लाख रुपये चोरी, मामला दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी18 : नई अनाजमंडी में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता गल्ले से पैसे निकालता व्य​क्ति। स्वय
विज्ञापन
जुलाना। नई अनाजमंडी में स्थित एक आढ़त की दुकान से दो लाख 23 हजार रुपये चोरी हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई अनाजमंडी के आढ़ती अनिल लाठर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को दोपहर के समय वह धान को देखने के लिए प्लेटफार्म पर गया था तो पीछे से एक चोर ने उसकी दुकान में घुसकर दो लाख 23 हजार रुपये की चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति दुकान का गल्ला तोड़ कर उसमें से नकदी निकाल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें