06जेएनडी04:- गोसांई खेल गांव में आयोजित सीजन वन कोर्पोरेट लिग के विजेताओं खिलाडिय़ों को सम्मानित
जींद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान, बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और पारदर्शी प्रोत्साहन देने की दिशा में सरकार ने अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके परिणामस्वरूप हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रविवार देर सायं गोसांई खेड़ा में आयोजित सीजन वन कॉर्पोरेट लीग के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल संरचना को मजबूत करने, खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति, डाइट मनी, बीमा योजना व खेल उत्कृष्टता केंद्रों जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करना ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज का निर्माण करना भी है। उन्होंने खेल कमेटी को सात लाख 21 हजार रुपये की धन राशि देने की घोषणा भी की। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, रमेश ढिल्लो, विनोद राणा, सुरेंद्र मलिक, टेकराम कंडेला, संदीप दहिया, विजय फौजी, राममेहर कंडेला मौजूद रहे।