फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी में राजकीय महाविद्यालय जींद की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
22जेएनडी22-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में आरजीएम उचाना व जीसी जींद की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें जीसी जींद की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करके विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय महाविद्यालय जींद, द्वितीय स्थान पर आरजीएम कॉलेज उचाना और तृतीय स्थान पर केएम कॉलेज नरवाना तथा राजकीय महाविद्यालय सफीदों रही है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा और उपप्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सफीदों के खिलाड़ी जसबीर और दिवांशु को विश्वविद्यालय स्तरीय टीम के लिए चुना गया। इस दौरान मनीराम, रामपाल, संदीप कंडेला, जितेंद्र, मनीषा, डॉ. कृष्ण श्योकंद, डॉ. राजेश श्योकंद, राजीव मलिक, रीनू देवी, प्रदीप मान, योगेंद्र, डॉ. प्रवीन, राजीव, डॉ. अनिल, डॉ. अशोक, भावना, डॉ. सुनील, डॉ. रूचि भारद्वाज, डॉ. जसबीर पूनिया, मंजू और प्रमोद फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें