22जेएनडी11: आदर्श पब्लिक स्कूल नगूरां में योगा करते बच्चे। संवाद
अलेवा। नगूरां गांव में साप्ताहिक योग शिविर का समापन हुआ। अध्यक्षता गीता निकेतन स्कूल नगूरां की प्राचार्य सरोज रानी ने की। नगूरां गांव के सरपंच धर्मबीर दलाल व योगाचार्य सूर्यदेव आर्य ने मुख्यातिथि के तौर पर भाग लिया। शिविर में आर्य प्रतिनिधि सभा के वेद प्रचारक व जिला अध्यक्ष मनीराम ने बच्चों को हवन के बाद नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। योगाचार्य सूर्यदेव आर्य ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। मौके पर प्रबंधक सोमनाथ, सीमा देवी, स्कूल प्रबंधक कमेटी सचिव सतीश भारद्वाज, कैशियर देवेंद्र सिंह, उपप्रधान देवेंद्र, साहिल, रेखा रानी,मंजु, मुकेश, गीता, सुषमा, बबीता, किरण मौजूद थी। संवाद