फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरकारी पाबंदी बेअसर...जुलाना बाजार में धड़ल्ले से बिक रही पॉलिथीन, प्रशासन मौन

Mon, 15 Sep 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी 18: बाजार में पॉलीथीन के बैग लेकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना के बाजार में पॉलिथीन का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है लेकिन इस तरफ न तो नगर पालिका का ध्यान है और न जिला प्रशासन का। इसलिए दुकानदार बिना डर के पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने इसके प्रयोग पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई हुई है। दुकानदारों के पास काफी मात्रा में पॉलिथीन का स्टॉक मौजूद है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में जुलाना नगर पालिका भी मूकदर्शन बनी हुई है। पहले एक समय था जब जुलाना नगरपालिका पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करती थी और जुर्माना भी लगाती थी। लेकिन आज स्थितियां कुछ अलग ही नजर आती हैं।
प्रशासनिक ढील के चलते छोटे दुकानदार से लेकर बड़े दुकानदार और रेहड़ियों पर पॉलिथीन के पैकेट देखे जा सकते हैं। पॉलिथीन न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पशुओं की जान जाने तक का कारण बनता रहा है। इसलिए प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


पॉलिथीन बना खतरा

पॉलिथीन एक ऐसा मेटेरियल है जिसे पूर्ण रूप से खत्म नहीं किया जा सकता और यह आसानी से न तो गलता है और न ही सड़ता। जिस प्रकार से सड़कों और गलियों में पॉलिथीन बिखरे रहते हैं उनको आवारा पशु भूख के कारण निगल लेते हैं। इस कारण पशु या तो बीमार पड़ जाता है या फिर उसकी मौत हो जाती है। इसके अलावा कुछ लोग पॉलिथीन को नष्ट करने के लिए जला देते हैं इससे पॉलिथीन जलाने के कारण कार्बनडाईआक्साइड निकलती है जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है। इसी कारण न्यायालय द्वारा पॉलिथीन पर पाबंदी लगाई गई थी।
बाक्स

पॉलिथीन का प्रयोग करना गैर कानूनी है। जो लोग पॉलीथीन का प्रयोग करते हैं उन्हें चाहिए कि वह पॉलीथीन को इधर-उधर या फिर नालियों में न डाले बल्कि कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। इसके अलावा प्रशासन को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें, ताकि इस पर पूर्ण रोक लगाई जा सके। - मनीष कुमार, दुकानदार जुलाना।

बाक्स

पॉलिथीन के प्रयोग पर सरकार द्वारा पूर्ण पाबंदी लगाई गई इसलिए प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इसका धड़ल्ले से प्रयोग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ पॉलिथीन के सर्वसुलभ विकल्प उपलब्ध करवाए जाएं ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो।- अमित शर्मा, दुकानदार जुलाना।

वर्जन

नपा की ओर से पहले भी पॉलिथीन के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी। अगर दुकानदारों के पास काफी मात्रा में पॉलिथीन है तो नगरपालिका एक बार फिर यह अभियान चलाएगी। जिस भी दुकानदार के पास पॉलिथीन मिलती है तो उसको जुर्माना लगाया जा सकता है। -सौरभ जैन, सचिव नपा जुलाना।

15जेएनडी 18: बाजार में पॉलीथीन के बैग लेकर जाते लोग। संवाद

15जेएनडी 18: बाजार में पॉलीथीन के बैग लेकर जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें