फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक सप्ताह पहले गुम हुई दूल्हे की चेन गॉर्डन कर्मी ने लौटाई

Thu, 19 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी07: मेहरड़ा गांव के सांवरिया गार्डन में गुम हुई चैन सौंपते सुरेंद्र व अन्य। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। मेहरड़ा गांव में स्थित सांवरिया इवेंट गार्डन हॉल में शादी समारोह के दौरान गुम हुई दूल्हे की चेन गार्डन के कर्मचारी ने लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। 11 दिसंबर का गार्डन में शादी समारोह के दौरान सोनीपत जिले के भावड़ गांव निवासी कृष्ण की लड़की रिंकी की शादी बलंभा निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के दौरान दूल्हे की दो लाख रुपये की चेन गिर गई थी। एक सप्ताह बाद गार्डन के कर्मचारी सैंथली गांव निवासी सुरेंद्र को सड़क पर मिली। सुरेंद्र ने इसकी सूचना गार्डन मालिक को दी। गार्डन मालिक ने लड़की के परिजनों बुलाकर उसे लौटा दिया। भावड़ गांव के सरपंच विजेंद्र ने कहा कि सुरेंद्र ने जो ईमानदारी का परिचय दिया है उससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

19जेएनडी07: मेहरड़ा गांव के सांवरिया गार्डन में गुम हुई चैन सौंपते सुरेंद्र व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें