19जेएनडी 17: जिला बार में कमेटी को चुनाव के लिए आवेदन करते हुए अधिवक्ता। संवाद
जींद। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव के 10 जनवरी को होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता सूची में संशोधन होने के बाद अब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीरवार को तीन पदों के लिए तीन उम्मीदवारों ने आवेदन किए।
इसमें उपप्रधान पद के लिए अधिवक्ता विशाल खटकड़, सचिव पद के लिए आरती लाठर व सहसचिव पद के लिए विजय सोलंकी ने आवेदन किया। तीनों अधिवक्ताओं ने आवेदन चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में गठित कमेटी को सौंपा। फिलहाल बार का माहौल पूरी तरह से चुनावी हो चुका है। हर जगह चुनाव को लेकर बार में चर्चा बनी है। प्रधान पद के लिए अधिवक्ताओं में ज्यादा रुचि है। बार में तीन आवेदन होने के बाद आज प्रधान पद पर भी आवेदन होंगे। जिला बार में प्रधान पद के उम्मीदवार पर अधिवक्ताओं की नजर है। शुक्रवार को सभी पदों पर ज्यादा आवेदन आने की संभावना है।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एवं प्रधान राकेश मलिक ने बताया कि बार के सभी पदों पर चुनाव को लेकर वीरवार को तीन आवेदन आए हैं। आवेदन करने व आवेदन उठाने और चुनाव करवाने को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। इसके नेतृत्व में चुनाव करवाया जाएगा।
19जेएनडी 17: जिला बार में कमेटी को चुनाव के लिए आवेदन करते हुए अधिवक्ता। संवाद