फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किराने की दुकान से हजारों का सामान चोरी, मामला दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अलेवा। नगूरां गांव में बस स्टैंड के पास स्थित किराने की दुकान की दीवार में मंगलवार की रात सेंध काटकर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। अलेवा थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में जीवनपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि उसने नगूरां बस स्टैंड पर किराना स्टोर की दुकान खोली हुई है। मंगलवार शाम को वह दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। बुधवार सुबह दुकान खोलने पर देखा कि दुकान में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच के बाद पता चला कि चोरों ने दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर दुकान से 60 किलोग्राम चाय पत्ती, तीन गत्ते बीड़ी, चार टीन वीटा घी, चार देशी घी की पेटी, जरनल स्टोर का सामान, शैंपू की छह पेटी, तीन पेटी तेल, दो क्रीम पेटी चोरी की है। आसपास के दुकानदारों से चोरी होने बाबत पूछताछ कर पता न चलने पर मामले की शिकायत नगूरां पुलिस को दी। नगूरां चौंकी प्रभारी नफे सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का मुआयना कर दुकान मालिक पुरुषोत्तम की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें