फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दोस्त के घर ले जाकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। 20 जून रात को फोन आने पर उसकी बेटी ने फोन को रिसीव किया। कॉल मोहल्ले के ही एक युवक की थी। युवक ने उसकी बेटी को घर से बाहर आने के लिए कहा। बाहर नहीं आने पर उसके इकलौते भाई को मारने की धमकी दी। इस पर उसकी बेटी बाहर चली गई। युवक उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने दोस्त के मकान पर ले गया जहां एक और युवक मौजूद था। वहां पर लड़की को बुलाने वाले आरोपी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी देते हुए उसे मकान के बाहर छोड़कर फरार हो गए। जांच अधिकारी घनश्याम देवी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर साहिल, विक्की तथा यश के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें