6जेएनडी22: राममेहर को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करते हुए। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : 1
जींद। 8वें राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स के जूडो में 90 किलोग्राम भार वर्ग में उचाना मंडी के कन्या स्कूल में कार्यरत अंग्रेजी प्रवक्ता राममेहर ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।
राजेंद्रा काॅलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया गया। राममेहर ने बताया कि ये प्रतियोगिता 27 से 31 जनवरी तक आयोजित हुई। पिछले साल हिमाचल के धर्मशाला में आयोजित सातवें राष्ट्रीय मास्टर्स में इसी भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। इस मौके पर वेदप्रकाश चहल, डॉ. संदीप गोयत, उदय सिंह कोथ, जय सिंह कटारिया, धीरा कापड़ो, विक्रम, ईश्वर जांगड़ा आदि मौजूद रहे।