फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान से सोने के गहने और 20 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। जिले में चार अलग-अलग स्थानों से चोरों ने गहने, नकदी और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
केस-1 : विकास नगर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा ने एफआईआर में बताया कि 29 मार्च को वह परिवार के साथ किसी कार्य से चंडीगढ़ गए थे। 31 मार्च शाम को घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों ने करीब 20 हजार रुपये नकद, डेढ़ तोला सोने के जेवर और दो जोड़ी चांदी की पाजेब चुरा ली।
विज्ञापन

केस-2 : जींद शहर में नई सब्जी मंडी में चोरों ने 11 मार्च की सुबह चार बजे एक ई-रिक्शा चोरी कर ली। शिवपुरी कॉलोनी निवासी गोपाल ने एफआईआर में बताया कि 11 मार्च सुबह चार बजे वह सब्जी मंडी गए थे। वहां से उनकी ई-रिक्शा को अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

केस-3 : बधाना निवासी अमन ने एफआईआर में बताया कि 28 मार्च रात को चोरों ने उनका जनरेटर चोरी कर लिया।
केस-4 : जिले के गांव पोली से चोरों ने एक खेत से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। खेत मालिक सुरेंद्र ने एफआईआर में बताया कि 28 मार्च की रात उनके किलाजफरगढ़ में स्थित खेत से चोरों ने इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें