जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में दो महिलाओं की सोने की बाली छीनकर झपटमार भाग गए। लखमीरवाला पाथरी निवासी कृष्णा और राजदुलारी ने बताया कि वह रैली देखने के लिए आई थीं। रैली के समापन पर निकासी द्वारों पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसका फायदा उठाकर बदमाश बाली लेकर चंपत हो गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद