फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला से सोने की तबीजी छीनी

Sat, 14 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव श्रीरागखेड़ा पावर हाउस के पास शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार चेहरा ढके दो युवकों ने महिला के गले से सोने की तबीजी छीन ली और भाग गए। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव श्रीराग खेड़ा निवासी रामरति (65) किसी काम के लिए जींद आई हुई थी। दोपहर को वह गांव कंडेला से पैदल अपने घर गांव श्रीरागखेड़ा जा रही थी। गांव के पावर हाउस के पास चेहरा ढके बाइक सवार दो युवक रामरति के पास आए और झपट्टा मार कर सोने की तबीजी झपट ली और भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें