फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किरायेदार के कमरे से सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। तिरंगा कॉलोनी, उचाना में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने पर उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

घोघड़ियां निवासी सोनू ने बताया कि वह तिरंगा कॉलोनी उचाना में प्रवीन के मकान में किराये पर रहता है। 9 नवंबर की शाम को वह मकान को ताला लगाकर परिवार के साथ अपने गांव घोघड़ियां गया था। 11 नवंबर को लौटकर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से सोने की दो अंगूठी, सोने की हियरिंग, सोने की चेन, छह जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का कड़ा, चांदी की छह अंगूठी व चार जोड़ी चुटकी, चांदी की एक चेन, चांदी का एक ब्रेसलेट चोरी मिला। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें