जींद। रघुनगर में मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पूजा ने कहा कि 31 मई की शाम चार बजे वह अपने पति के साथ बहन की ससुराल करनाल चली गई थी। 3 जून को वह घर लौटी तो सोने के दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी सोने के झुमके, सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी, सोने की एक नाथ, एक लाख रुपये चोरी मिले। एएसआई नरेंद्र ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद