फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद विधानसभा के लोगों को मिला भाजपा का साथ

Wed, 05 Jun 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लोकसभा चुनाव में जींद की जनता ने भाजपा का साथ दिया। मंगलवार को आए चुनाव नतीजों में जींद की जनता ने भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ाली को 3161 मतों से बढ़त दिलाई। जींद में भाजपा प्रत्याशी को 62323 मत तो कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को 59162 मत मिले। भाजपा कार्यकर्ता बड़े अंतर की बात कर रहे थे, लेकिन 3161 की ही लीड दिलवा सके। जींद के मतों की गणना 14 राउंड में हुई। पहले तीन राउंड में जहां भाजपा पीछे रही तो कांग्रेस आगे रही। चौथे राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त लेना शुरू किया। इसके बाद 14 राउंड तक सबकी सांसें अटकी रही। कभी भाजपा प्रत्याशी आगे, तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी। अंत में केवल 3161 मतों की जीत से जींद में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

जींद में राउंड वाइज परिणाम
राउंड
सतपाल ब्रह्मचारी
मोहनलाल बड़ौली
1.
5397


3516
2.
5196


4065
3.
4971


3393
4.
3717


4884
5.
3635


5205
6.
2481


8455
7.
3885


5093
8.
5222


3362
9.
4395


5497
10.
3400


5245
11.
3270


5365
12.
5054


3470
13.
4643


2646
14.
3932


2099
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें