02जेएनडी12-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत में मौजूद सदस्य। स्रोत संगठन
- फोटो : अधिवेशन में रवाना होने से पहले जानकारी देते व्यापार मंडल के सदस्य।
जींद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांत अध्यक्ष नवीन जैन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन में मजबूती पैदा करना व सदस्यता अभियान 2025, जून-जूलाई माह की गतिविधियां, अगस्त माह के अपेक्षित कार्यों पर जानकारी लेना था। जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने बताया की राइट टू सेफ्टी आपको सुरक्षा का अधिकार देता है। एडवोकेट बिंदु शर्मा, ऊषा गुप्ता व रेखा बंसल ने बताया कि जिला जींद अपने सदस्य अभियान के लक्ष्य को निर्धारित समय पर पूरा करेगा। इस अवसर पर हरपाल चाहर, सोमवीर, नीरज, घनश्याम, सतेंद्र, ललित, हिमांशु, अमन, सुदेश सहरावत, मांगेराम, रेखा बंसल, दीप, प्रवीण्, सोनू राणा, सुनील दत्त, कर्मपाल, सतीश, गौरव, प्रीति, अर्चना, कविता भी मौजूद रहे। संवाद