फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योगासन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्राचार्य और एबीआरसी को किया सम्मानित

Tue, 11 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी02-प्राचार्य शिवनारायाण शर्मा और एबीआरसी बलराज को सम्मानित करते हुए डीईओ सुमित्रा देवी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। पांच से आठ मार्च तक चंडीगढ़ में हुई अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलो कलां के प्राचार्य शिवनारायण शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। चार दिन तक चली इस राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलो कलां के प्राचार्य शिवनारायण शर्मा और एबीआरसी बलराज ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेते हुए पूरे कलात्मक युगल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जींद पहुंचने पर शिक्षा विभाग की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने कार्यालय में सभी विजेताओं का स्वागत किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शिवनारायण शर्मा और बलराज को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें