18जेएनडी10-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ। स्रोत संस्थान
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना और प्रीति ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (एनआईसी) में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह शिविर छह से 12 मार्च तक चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। शिविर में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह चर्चाओं, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मधु शर्मा और मूर्ति जागलान ने छात्राओं को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद