18जेएनडी24-स्वाति को सम्मानित करते हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। यूपीएससी में 366वां रैंक प्राप्त करने पर स्वाति आर्या को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने सम्मानित किया बुधवार को स्वाति के घर नरवाना पहुंचे मंत्री बीरेंद्र ने कहा कि स्वाति ने यूपीएससी की परीक्षा उतीर्ण कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं। हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम समाज में लड़कियों और लड़कों की परवरिश बिना किसी भेदभाव के करें।