नरवाना। सिरसा ब्रांच नहर में गांव उझाना के पास एक युवती का उतराया हुआ शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
गढ़ी थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा ब्रांच नहर में गांव उझाना के पास एक लगभग युवती का शव उतराया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। लोगों ने बताया कि शव पंजाब से बहकर आया है। युवती के शरीर पर छाती के ऊपर दिल दा नहीं माड़ा 295 लिखा हुआ है, जबकि बाईं बाजू पर एके-47 व दाईं बाजू पर फोर एवर सिद्धू मूसेवाला गुदवाया हुआ है। गढ़ी थाना प्रभारी सुखबीर यादव ने कहा कि पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है।