फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना बस अड्डे पर युवतियां भिड़ीं, वीडियो वायरल

विज्ञापन
फोटो कैप्शन 01जेएनडी35 एवं 36 : जुलाना के बस स्टैंड पर आपसी में लड़ती छात्राएं। सोशल मीडिया - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जुलाना बस अड्डे पर किसी बात को लेकर कुछ युवतियों में जमकर झगड़ा हुआ। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में चार युवतियां एक दूसरे के साथ झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही हैं। झगड़े में बस स्टैंड परिसर में रखे मटके भी टूट जाते हैं। मामला शांत कराने के लिए यात्रियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन

वीडियो में एक युवती हाथ में डंडा लेकर कुछ अन्य युवतियों को धमकाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसमें वह पहले हुए झगड़े को लेकर बातचीत कर रही थी। दोनों ही पक्ष की युवतियों एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रही थी । बातचीत में विवाद बढ़ जाता है और युवतियां आपस में झगड़ा करने लगती हैं। झगड़े में युवतियां एक दूसरे पर खूब हाथ-पांव चला रही थीं। झ्जुलाना बस स्टैंड के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बस स्टैंड परिसर में कुछ युवतियों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। हालांकि झगड़ा होने को लेकर उनके पास किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें