19जेएनडी20: मेहंदी दिखाती हुईं छात्राएं व प्राध्यापिकाएं। संवाद
सफीदों। राजकीय कॉलेज में वुमन सेल, फाइन आर्ट क्लब व हॉबी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और अध्यापिकाओं ने मेहंदी रचाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा ने की।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर रीनू देवी, मनीता, प्रदीप मान, कीर्ति, ज्योति, डाॅ. मनजीत, सुनीता व मोनिका मौजूद थी।
19जेएनडी20: मेहंदी दिखाती हुईं छात्राएं व प्राध्यापिकाएं। संवाद