फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Fri, 28 Apr 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक के एक शिक्षण संस्थान में वकालत की पढ़ाई कर रही युवती को शादी का झांसा दिया और आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की एक काॅलोनी की युवती ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में वकालत की पढ़ाई कर रही है। रोहतक के सेक्टर-14 निवासी विशाल भी उसका सहपाठी है। विशाल ने मोबाइल फोन से उसे फॉलो करना शुरू कर दिया। इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने जनवरी 2022 में उसे अपने घर बुला लिया और नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद से आरोपी ने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। यह सिलसिला लगातार जारी रहा। लंबे समय तक शादी न करने के चलते जब उसने विशाल तथा उसके परिजनों पर शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी विशाल तथा उसके परिजनों में तीन नवंबर 2022 से 16 फरवरी 2023 तक उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां भी दी। जांच अधिकारी रीना ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रोहतक के सेक्टर 14 निवासी विशाल, उसकी मां दर्शना तथा बहन मीनाक्षी के खिलाफ नशीला पदार्थ देने, यौन शोषण करने, मारपीट करने तथा एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें