फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रुप-डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Sat, 24 Feb 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना पुलिस ने ग्रुप-डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रोहतक निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लगभग सात माह पहले ओमप्रकाश से जान-पहचान हुई थी। उसने बताया था कि उसकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। वह ग्रुप डी में नौकरी लगवा देगा। इसके चलते वह ओमप्रकाश के झांसे में आ गई। 21 फरवरी को ओमप्रकाश उसे गाड़ी में नरवाना के निकट गांव डूमरखां कलां के निकट ले गया। वहां पर आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना की जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें