जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को उसकी 26 वर्षीय बहन घर से अचानक कहीं चली गई। पता चलने पर उसके बार में आसपास तथा रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। संवाद