जींद। युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो लेने, विरोध करने पर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार महिला थाना को भेजी है। पुलिस ने टोहाना के गाजुवाला निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नरवाना के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि उसकी फतेहाबाद जिले के टोहाना के गांव गाजुवाला निवासी युवक के साथ जान पहचान थी। जुलाई 2023 में युवक उसको बहला फुसलाकर हिसार ले गया। जहां पर उसके साथ एक होटल में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी फोटो भी खींची और बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। साथ ही जाति सूचक गालियां भी दी और घर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट, धमकी देने, एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार पुलिस को भेज दी है।