फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का टीकाकरण कराएं, 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएं : नरेंद्र

Thu, 12 Mar 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी27: हसनपुर गांव में बच्चों का टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : स्वास्थ्य वि
विज्ञापन
जींद। नगूरां पीएचसी के अधीन आने वाले विभिन्न गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, गलघोटू, टिटनेस, काली खांसी, खसरा, रूबैला, निमोनिया, दिमागी बुखार और दस्त सहित 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगाए ।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि अभिभावक समझदारी दिखाएं और बच्चों का टीकाकरण करवाएं। टीकाकरण बच्चों को संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है और इससे शिशु व मातृ मृत्यु दर में भी कमी आती है। इसके साथ ही सामूहिक प्रतिरक्षा बढ़ती है और पोलियो व चेचक जैसी गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण करवाना बेहद जरूरी है। वहीं गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण के साथ-साथ फोलिक एसिड व कैल्शियम की गोलियां लेनी चाहिए और संतुलित आहार के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहना चाहिए। इस अवसर पर महिला सुपरवाइजर पुष्पावती, एएनएम अनिता, हरिता, नवीन व मीनाक्षी, रीनू, मंजू, मीना, बाला और प्रीति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें