06जेएनडी02-मच्छर जनित रोग से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के गांव जीतगढ़, कैरखेड़ी व रूपगढ़ मे मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें घर-घर जाकर पानी के सभी स्रोतो जैसे टंकी, होदी, ड्रम, मटके, कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमले, छत पर पड़े कबाड़ व खाली प्लॉट में जमा पानी के अंदर लार्वा की जांच की गई। जांच में कई जगह डेंगू का लार्वा पाया गया जिसको मौके पर ही नष्ट किया गया। मलेरिया व डेंगू बुखार के संदिग्ध 15 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने कहा कि बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर संजय, सौरभ, प्रमोद, नरेंद्र, राजेश, मुकेश रानी व मूर्ति देवी भी मौजूद रहे। संवाद