06जेएनडी05- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए शिक्षक
जींद। शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपर्क फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी डीईओ प्रदीप दहिया व डिप्टी डीईईओ किरण उपस्थित रही। उन्होंने बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की ओर से दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान पर पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ताओं ने शिक्षा में तकनीक नवाचारों के महत्व पर प्रकाश डाला और शिक्षकों को संपर्क टीवी व संपर्क स्मार्ट शाला एप्लिकेशन जैसे डिजिटल उपकरणों का नियमित रूप से उपयोग कर बच्चों को बदलते समय के साथ के सीखने के तरीकों को समझने व अध्यापकों द्वारा तकनीकी शिक्षण प्रक्रिया को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद