फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचकर भरवाएं मतदाताओं के फॉर्म, फोन तक सीमित न रहें अधिकारी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान से जुड़े ग्राम सचिवों, पटवारियों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल फोन पर संपर्क करने तक सीमित न रहें बल्कि घर-घर जाकर मतदाताओं के फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ समन्वय बनाकर शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने नगर पार्षदों से भी अपने-अपने वार्डों में बीएलओ के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एसडीएम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरियां निकालने के भी निर्देश दिए गए ताकि अधिक से अधिक लोग मतदाता सूची में अपना नाम सही और पूर्ण रूप से दर्ज करा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार कुल 2 लाख 27 हजार 533 मतदाताओं में से बुधवार दोपहर दो बजे तक 1 लाख 73 हजार 918 मतदाताओं का ऑनलाइन डिजिटाइजेशन किया जा चुका था, जो 76.44 प्रतिशत है। एसडीएम ने उम्मीद जताई कि शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
उन्होंने अधिकारियों की मेहनत की सराहना करते हुए अंतिम चरण में और अधिक सक्रियता बरतने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले नौ बीएलओ और सुपरवाइजर रमेश कुमार को सम्मानित किया गया। रमेश कुमार अपने अधीन सभी सात बूथों और पांच गांवों में एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने वाले पहले सुपरवाइजर बने, जिसकी बैठक में विशेष सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें