जींद। सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय सफीदों में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सरगम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता उप प्राचार्य प्रोफेसर सुषमना चोपड़ा ने की।
कार्यक्रम में 17 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गायन प्रतियोगिता में गीता बीए तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर रही, शालू बीए द्वितीय वर्ष दूसरे स्थान पर रहीं और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिता में कोमल बीए तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर रहीं, अंशप्रीत बीए द्वितीय वर्ष दूसरे स्थान पर रही और सिमरन बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रही। वेस्टर्न समूह गान प्रतियोगिता में दिया और प्रीति प्रथम स्थान पर रही, मन्नू और शालू द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर डॉ. सीमा गुप्ता, मधु, निर्मला, सविता और सीमा देवी, कार्यक्रम प्रभारी नीलम रानी , डॉ. विकास और डॉ. तेजवीर सैनी मौजूद रहे। संवाद